लखीसराय, जुलाई 7 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल से मंगलवार को एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद उसका शव तीन घंटे से अधिक समय तक अस्पताल परिसर में शव वाहन के इंतजार में पड़ा रहा। विभागीय उदासीनता और समन्वय की कमी के कारण परिजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंततः आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद परिजन को निजी वाहन की व्यवस्था कर शव को घर ले जाना पड़ा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शव वाहन के इंतजार में तीन घंटे तक पड़ा रहा शवमृतक के बारे में जानकारी जानकारी के अनुसार चानन प्रखंड के धनवह बेलदरिया गांव निवासी स्व. सुखदेव बिंद के 70 वर्षीय पुत्र राजेंद्र बिंद को परिजन ने बीमार होने के बाद सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार को इलाज...