लखीसराय, अगस्त 13 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की जानकारी वहीं, एक अन्य व्यक्ति के घर से 1.620 लीटर शराब बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुमन ने बताया कि डीह पिपरिया गांव निवासी जितेन्द्र कुमार, पिता ललन राय, गुड्डू कुमार, पिता हरेराम राय और धर्मेन्द्र कुमार, पिता अर्जुन राय को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई तीनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। वहीं, पुलिस ने तिरासी पिपरिया गांव निवासी नितीश कुमार, पिता अशोक साव के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान एक काले रंग की पॉलीथिन में रखे 180 एमएल के आठ फ्रूटी पैकेट तथा 180...