Lakhisarai News: शराब समेत तस्कर धराया
लखीसराय, अगस्त 5 -- Lakhisarai News: लखीसराय,हिप्र। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर हलसी थाना क्षेत्र से शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई मुसहरी गांव निवासी रंजन कुमार को 10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.