लखीसराय, अक्टूबर 12 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। इस थाना क्षेत्र के मानूचक बिंद टोली गांव से अरूण महतो को पांच लीटर देशी शराब के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया गया।आरोपी ग्रामीण बहादुर महतो का पुत्र बताया गया।वहीं रामपुर गांव के ब्रजेश कुमार उर्फ ब्रेटली के शराब के नशे में रहने पर गिरफ्तार किया गया।इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों को लखीसराय जेल भेज दिया गया।इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...