लखीसराय, जुलाई 11 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले के लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूकता के उद्देश्य सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान का उद्घाटन सीएस डॉ जेपी सिंह, डीआईओ डॉ एके भारती, डीएस डॉ कुमार अमित, डॉ निशांत निराला, डॉ सुरेश कुणाल एवं डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने संयुक्त रूप से फीता काट और दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: परिवार नियोजन अपनाने से मातृ मृत्यु दर में आएगी कमीअभियान की थीम डीसीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि पखवाड़ा की थीम एक निष्पक्ष और आशापूर्ण दुनिया में युवाओं को उनके मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना रखा गया है। अभियान का उद्देश्य योग्य दंपति को परिवार नियोजन के प्रति जागरू...