लखीसराय, जुलाई 19 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (बालसा) के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय, लखीसराय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य चेक बाउंस (एनआई एक्ट की धारा 138) से जुड़े मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा करना था, ताकि पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Munger News: विशेष लोक अदालत में 10 चेक बाउंस मामलों का हुआ निपटाराविशेष लोक अदालत का गठन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखीसराय के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के निर्देश पर विशेष लोक अदालत के लिए दो पीठों का गठ...