लखीसराय, जुलाई 8 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र और विभिन्न पंचायतों में विद्युत आपूर्ति के बाधित रहने से ग्राहकों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। इस विद्युत आपूर्ति कार्यालय क्षेत्र में गत मंगलवार को भी विद्युत आपूर्ति घंटों ठप रही थी। जेई नीरज कुमार की अगुवाई में विद्युत कर्मियों के मरम्मत करने से आपूर्ति शुरू हुई थी। ग्राहकों ने बताया कि बुधवार को भी विद्युत आपूर्ति देर तक प्रभावित रही थी। वहीं विद्युत कर्मियों के अनुसार अब आपूर्ति नियमित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...