लखीसराय, सितम्बर 2 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवकाडीह-उरैन के मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या से विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : मुख्य मार्ग पर जलजमाव, बच्चों को हो रही परेशानीसमस्या का समाधान समस्या के समाधान को लेकर ग्राम कचहरी उरैन की सरपंच सोनी कुमारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा को लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ को दिए आवेदन में सरपंच ने बताया है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवकाडीह-उरैन को जाने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय से पानी जमा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही ठहर जाता है। इससे विद्यालय आने-जाने व...