लखीसराय, अक्टूबर 2 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के विद्यापीठ चौक स्थित पुल के पास शुक्रवार की शाम एक युवक के किऊल नदी में छलांग लगाने की सूचना से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक एक युवती के साथ पुल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी।

घटना की सूचना घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसडीएम प्रभाकर कुमार के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम को विद्यापीठ चौक भेजा गया। टीम ने नदी में युवक की तलाश के लिए काफी देर तक अभियान चलाया, लेकिन शाम होने के कारण अंधेरा बढ़ने पर तलाशी अभियान रोकना पड़ा।

थानाध्यक्ष की जानकारी टाउन थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अब तक किसी व्यक्ति की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है और न ही किसी बच्चे अथवा युवक ...