लखीसराय, अक्टूबर 12 -- विद्यापीठ चौक के पास शराब की खेप जब्त Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विद्यापीठ चौक के समीप एक लक्जरी वाहन से 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, टीम को देखते ही वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। विभाग की टीम ने वाहन को जब्त कर लिया है और शराब की खेप के स्रोत तथा इस कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लक्जरी वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लखीसराय के रास्ते ले जाई जाने वाली है। सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने विद्यापीठ चौक के समीप निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान बड़हिया की ओर जा रहे एक संदिग्ध लक्जरी ...