लखीसराय, सितम्बर 29 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत सोमवार को अरमा सीआरसी में प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीआरसी संचालक सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अरमा की प्रधानाध्यापिका गीतांजलि कुमारी एवं सीआरसी समन्वयक किशोर कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनप्रतियोगिता में भागीदारी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांचवीं तक के 12, कक्षा छह से आठवीं तक के आठ तथा कक्षा nineवीं एवं दसवीं के दो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषण के माध्यम से...