लखीसराय, अक्टूबर 12 -- पांच दिवसीय शिविर का समापन Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय लोशघानी में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का सोमवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को अनुशासन, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता सहित विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि लोशघानी पंचायत के मुखिया आशीष कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि सरपंच अशोक कुमार सिंह, वार्ड प्रतिनिधि अवधेश कुमार तथा पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य मुरारी कुमार सिंह का छात्र-छात्राओं ने पुष्पवर्षा एवं तालियों के साथ स...