लखीसराय, अक्टूबर 28 -- लायंस क्लब की स्वास्थ्य और समाजसेवा योजनाएं Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। समाजसेवा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प के साथ लायंस क्लब लखीसराय ने नए सत्र के लिए अपनी कार्ययोजना तैयार की है। शहर के प्रतिष्ठित होटल कृष्ण में क्लब की पहली बैठक चार्टर्ड प्रेसिडेंट, प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी लॉयन डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दिनों में स्वास्थ्य सेवा, बाल स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान 400 मोतियाबिंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सदस्यों ने क्लब की ओर से पिछले ...