लखीसराय, जुलाई 25 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कजरा एवं पीरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खरीफ कृषि कार्यों को नई गति प्रदान कर दी है। पर्याप्त वर्षा होने के बाद खेतों में पानी भर जाने से किसानों ने धनरोपनी का कार्य तेज कर दिया है। सुबह से लेकर देर शाम तक किसान परिवारों के साथ खेतों में उतरकर धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: लगातार बारिश से धनरोपनी ने पकड़ी रफ्तार, किसानों के चेहरे खिलेकिसानों की प्रयास और उत्साह कई स्थानों पर खेतों में मजदूरों की भी अच्छी खासी संख्या देखने को मिल रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं। किसानों का कहना है कि लंबे समय तक वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। पर्याप्त पानी के...