Lakhisarai News: लगातार बारिश में डूबा किऊल-लखीसराय के बीच बना जुगाड़ पुल, आवागमन पूरी तरह ठप
लखीसराय, जुलाई 21 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर किऊल और लखीसराय के बीच जनसहयोग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से बनाए गए अस्थायी जुगाड़ पुल को अपनी चपेट में ले लिया। देर रात हुई बारिश के बाद पुल पूरी तरह पानी में डूब गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुल के दोनों ओर जलजमाव होने से लोगों का पैदल आना-जाना भी बंद हो गया है। पुल के बंद होने के बाद अब लोगों को किऊल स्टेशन या लखीसराय शहर पहुंचने के लिए विद्यापीठ चौक होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। जहां पहले लोग महज 500 मीटर की दूरी तय कर दोनों स्टेशनों के बीच आसानी से आवाजाही कर लेते थे, वहीं अब करीब 8 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे समय के साथ-साथ लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, क्योंकि ऑटो और अन्य वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.