Lakhisarai News: लखीसराय स्टेशन के पास मिला अज्ञात शव
लखीसराय, जुलाई 7 -- Lakhisarai News: लखीसराय। लखीसराय-किऊल रेलवे स्टेशन के बीच पूल पर चढ़ने से पहले प्लेटफार्म संख्या एक के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव जीआरपी ने बरामद किया है। शव को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक लगभग 50 वर्ष के अपास-पास का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक आस-पास में भिक्षाटन कर अपना जीवन यापन कर रहा था। इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि किसी बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई हो। हालांकि मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। यह भी पढ़ें- Balia News: गोसाईपुर चट्टी पर अज्ञात वृद्ध की मौत यह भी पढ़ें- Gaya News: डोभी में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.