लखीसराय, अगस्त 8 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को जिले में अधिक प्रभावी बनाने और आम लोगों को रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लखीसराय संग्रहालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम हॉल, बालगुदर में भव्य सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, एलडीएम कांत सिंह, बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरदीप दिवाकर लाल, विद्युत अधीक्षण अभियंता सुमित सौरभ, विद्युत सहायक कार्यपालक अभियंता निशांत कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल लखीसराय सहित जिले के सभी कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ...