लखीसराय, सितम्बर 9 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने एक बड़ा अभियान चलाकर पांच अलग-अलग परिसरों में छापेमारी की। इस दौरान पेट्रोल पंप, आटा मिल और आयुर्वेदिक केंद्र समेत पांच जगहों पर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़ चौक थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इन सभी पर कुल मिलाकर 7 लाख 53 हजार 478 रुपये की राजस्व क्षति का जुर्माना लगाया गया है। सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने मंगलवार मंगलवार को यह कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Gridih News: स्मार्ट मीटर फर्जीवाड़े में दो ऊर्जा मित्रों पर केस, 1.40 लाख का जुर्मानापेट्रोल पंप पर बाईपास क...