लखीसराय, जुलाई 19 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखीसराय नगर परिषद ने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का विशेष अभियान तेज कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 33 वार्डों में खराब चापाकलों की मरम्मत , 40 में से 25 हुए चालूचापाकलों का सर्वेक्षण जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन के नेतृत्व में शहर के सभी 33 वार्डों में लगे चापाकलों का सर्वेक्षण और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य खराब पड़े चापाकलों को शीघ्र चालू कर लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाना है। नगर परिषद के एनयूएलएम पदाधिकारी राजीव कुमार की देखरेख में वार्डवार सर्वेक्षण कराया गया। अब तक 32 वार्डों का सर्वे पूरा हो चुका है, जिसमें लगभग 40...