Lakhisarai News: लखीसराय को मिलेगा अपना आधुनिक मुक्ति धाम
लखीसराय, जुलाई 11 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। वर्षों से आधुनिक शवदाह गृह की मांग कर रहे लखीसराय जिले के लोगों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। विद्यापीठ चौक के समीप गढ़ी पुल से उत्तर किऊल नदी के किनारे आधुनिक मुक्ति धाम (मोक्षधाम) का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जिले के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए मुंगेर, सिमरिया, मरांची, बड़हिया या हाथीदह जैसे गंगा घाटों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे विशेष रूप से गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी, क्योंकि शव को दूर ले जाने में होने वाले वाहन और अन्य खर्च से बचाव होगा। जानकारी के अनुसार, कई वर्षों से जिले में स्थायी और आधुनिक शवदाह गृह के निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही थी। राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में किऊल नदी के किनारे विद्युत एवं लकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.