लखीसराय, जुलाई 3 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता । कजरा रेलवे स्टेशन रोड की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। गौरतलब है कि कजरा क्षेत्र लगभग छह पंचायतों का प्रमुख बाजार केंद्र है तथा यहां से प्रखंड कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक लोगों का नियमित आवागमन होता है। इसके अलावा कजरा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित रामायणकालीन धार्मिक स्थल श्रृंगी ऋषि धाम भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, जिसके कारण इस मार्ग का महत्व और बढ़ जाता है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ता सह कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के अनुसार दशकों तक जर्जर स्थिति में रहने के बाद करीब एक वर्ष पूर्व इस सड़क पर पीसीसी ढलाई का कार्य कराया गया था। लेकिन समस्या लगभग लगभग वैसी ही बनी हुई है। सड़क ...