लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड वार्ड नंबर-12 स्थित घनी आबादी वाली आवासीय कॉलोनी में संचालित हो रही एक दवा फैक्ट्री को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में चल रही इस फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले केमिकल, धूल-कण और बदबूदार अवशेषों से उनका जीना दुश्वार हो चुका है जबकि मामले की जांच करने पहुंचे नगर परिषद के कर्मी बीरेंद्र कुमार पर फैक्ट्री संचालक द्वारा रिश्वतखोरी का आरोप लगाने का सनसनीखेज मामला भी सामने आया है। ---- यह भी पढ़ें- Katihar News: बाजार शेष भाग की बट्टी वसूली में अनियमितता पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाईआवासीय परिसर में जहर उगल रही हर्बल लेबोरेटरी, जान-माल पर भारी संकट: ​वार्ड नंबर-12 निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा प...