लखीसराय, जुलाई 10 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। लाखोचक पंचायत के रामसीर गांव में धर्म की जय हो अधर्म का नाष हो जयघोष के साथ 48 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हो गया। रामधुनी यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में काफी उल्लास देखा जा रहा है। समाजसेवी रविन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ को लेकर ग्रामीणों द्वारा सहयोग लिया गया। सीता राम की जयघोष से आस पास का वातावरण भक्ति में तल्लीन हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...