लखीसराय, अगस्त 9 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सदर अस्पताल की अव्यवस्था और इलाज के दौरान मरीज को होने वाली परेशानी से संबंधित खबर का राज्य स्वास्थ्य समिति ने स्वत: संज्ञान लिया है। जुलाई माह में हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित चार खबर के आधार पर राज्य स्वास्थ्य समिति ने जिला स्वास्थ्य समिति से जवाब मांगा है। राज्य स्वास्थ्य समिति से जवाब मांगे जाने के बाद जिला स्वास्थ्य समिति ने सदर अस्पताल प्रबंधन से संबंधित खबर में उठाए गए सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। प्रबंधन को अस्पताल में उपलब्ध सुविधा, मरीज को मिल रही सेवा और खबर में सामने आई समस्या के संबंध में अपना पक्ष उपलब्ध कराने को कहा गया है।

समस्या की समीक्षा डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से रिपोर्ट मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य समिति पूर...