लखीसराय, अक्टूबर 23 -- राज्य स्तरीय कबड्डी में प्रियांशु राज की उपलब्धि Lakhisarai News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले प्रियांशु राज सम्मानित - केआरके उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया छात्र का हौसला - शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार स्थित केआरके उच्च विद्यालय के छात्र प्रियांशु राज ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने छात्र को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की कामना ...