लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक लखीसराय में आयोजित चार दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। अंतिम दिन कला, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नवाचार की उड़ान भरने को मिले पंख, इंजीनियरिंग छात्रों को स्टार्टअप का मंत्र समापन समारोह समापन समारोह में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी तथा मोटर वाहन निरीक्षक प्रतीक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रंजन ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मंच संचालन योगाचार्य ज्वाला ने किया। अपने ...