Lakhisarai News: राखी की डोर में स्नेह, झूलों पर विराजे राधा-मोहन; बड़हिया में रक्षाबंधन और झूलोत्सव की रही धूम
लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। सावन की पूर्णिमा पर शुक्रवार को बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में आस्था, परंपरा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पूरे विधि-विधान और शुभ मुहूर्त के साथ मनाया गया, तो दूसरी ओर ठाकुरबाड़ियों और शिवालयों में झूलोत्सव की प्राचीन परंपरा जीवंत हो उठी। सुबह से देर शाम तक बाजारों, चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और बस पड़ावों पर उत्सवी चहल-पहल बनी रही। पूजा-पाठ के बाद बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर स्नेह और विश्वास की राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों के सम्मान, मान-मर्यादा और सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में भी विशेष रौनक रही। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की लंबी कतार लगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.