लखीसराय, अक्टूबर 25 -- युवा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर रविवार को उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल लखीसराय संग्रहालय में होने वाले आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही अटल कला भवन का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 26 और 27 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। समीक्षा के दौरान डीडीसी ने प्रतिभागियों के पंजीकरण, मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, प्रकाश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा प्रतिभागियों और आगंतुको...