लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय शहर में यात्रियों को ढोने के लिए बनाए गए टोटो का इस्तेमाल इन दिनों धड़ल्ले से व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा है। सामान ढोने के लिए टोटो का उपयोग बढ़ने से पारंपरिक ठेला चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा होने लगा है। स्थिति यह है कि कई ठेला चालक काम नहीं मिलने के कारण दूसरे रोजगार की तलाश कर रहे हैं, जबकि कुछ चालक बालू ढोने जैसे काम करने लगे हैं। वहीं, क्षमता से अधिक सामान लादकर चलने वाले टोटो सड़क पर दुर्घटना और जाम का कारण भी बन रहे हैं। बुधवार को शहर के शहीद द्वार के पास एक ऐसा ही मामला सामने आया। सामान से ओवरलोड एक टोटो ठोकर पर चढ़ते ही खराब हो गया। उसका एक्सल टूट गया और चक्का निकल गया। इसके कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। बाद में टोटो चालक ने ...