लखीसराय, अगस्त 11 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। मोकामा-मुंगेर फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में थाना नंबर 185 छबिसैया और 186 इंग्लिश महाल से संबंधित किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं आवेदन प्राप्त किया गया। शिविर के दौरान कुल 29 किसानों ने आवेदन एवं उपलब्ध दस्तावेज जमा किए। वहीं, कई किसानों को आवश्यक कागजात की कमी की जानकारी दी गई, जिसे आगामी शिविर में उपलब्ध कराने की बात कही गई। शिविर में किसानों के बीच सबसे प्रमुख आपत्ति भूमि अधिग्रहण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सर्वे रिकॉर्ड को लेकर सामने आई।

भूमि अधिग्रहण से संबंधित आपत्तियाँ थाना नंबर 185 छबिसैया से जुड़े किसानों का कहना...