लखीसराय, सितम्बर 30 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। कजरा नरोत्तमपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर में बुधवार को शिक्षा-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिले के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के प्रदर्शन तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, सूर्यगढ़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एजाज आलम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। विद्यालय की शैक्षणिक...