लखीसराय, जुलाई 17 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर से घोंघी-कोडासी जाने वाले प्रमुख मार्ग को कजरा सोलर पावर प्लांट द्वारा बंद किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क बंद होने से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा दैनिक आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया。

ग्रामीणों की मांग जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के क्षेत्र भ्रमण की जानकारी मिलने पर ग्रामीण बंद मार्ग के समीप एकत्र हुए और सड़क को शीघ्र खोलने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की भी मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में दो दिन पूर्व ही जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी। उनका कहना ह...