Lakhisarai News: महेशलेटा मुसहरी के लोगों का नहीं हो सका विकास, उद्धारक की तलाश
लखीसराय, अक्टूबर 24 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। महादलित टोले में विकास के दावे और जमीनी हकीकत के बीच काफी अंतर देखा जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बावजूद कई टोलों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। महेशलेटा मुसहरी में रहने वाले लोगों को अब भी उद्धारक की तलाश है। यहां घूमने के बाद सच्चाई खुद बयां कर जाती है। पांच सौ की आबादी वाले महेशलेटा मुसहरी में पंचायत मुखिया पिंकी देवी द्वारा हद तक विकास कार्य किया गया है, बावजूद सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करना मुखिया के लिए चुनौती बना हुआ है। सकून देने वाली बात यह है कि टोले में आंगनबाड़ी केन्द्र के साथ ही प्राथमिक स्कूल है, जहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है। यहां हर घर नल जल योजना मुंह चिढ़ा रही है। पीएचईडी विभाग की लापरवाही से मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.