लखीसराय, सितम्बर 2 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। भलूई पंचायत के महुलिया गांव में बसे करीब ढ़ाई हजार लोगों को बरसात के दिनों में घुटन भरी जिंदगी जीनी पड़ रही है। सड़क पर भरे पानी से आना-जाना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारे सरकारी जमीन पर मिट्टी जमा रहने से वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिसे देखने की फुर्सत हुक्मरानों के पास नहीं है। सड़क पर पानी जमा रहने से बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। इससे रोजमर्रा की आवाजाही बाधित होती है और समय पर पहुंचना कठिन हो जाता है। गंदे व रूके हुए पानी से मच्छर पैदा होते हैं, इससे डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां फैलने की आषंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे सरकारी भूमि को अतिक्रमण कर लिए जाने की वजह से सड़क पर पानी जमा रहता है। यहां से गुजरते समय कई बार लोगों...