लखीसराय, अक्टूबर 10 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर लखीसराय शहर में मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों तक सजावट का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। बिजली की चकाचक रोशनी और रंग-बिरंगी लाइटिंग से शहर के विभिन्न इलाकों में उत्सवी माहौल बनने लगा है। छोटी दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को मंदिरों में पुजारियों और श्रद्धालुओं की ओर से पूजा स्थल की साफ-सफाई, वेदी निर्माण और सजावट का काम किया गया। मंदिर परिसर को धोकर साफ किया गया तथा फूलों और अन्य सजावटी सामग्रियों से आकर्षक रूप दिया गया। मंदिरों के आसपास और सड़कों पर भी बिजली की रंगीन रोशनी लगाई गई है, जिससे शहर की रौनक बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Lakhi...