लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। किऊल थाना क्षेत्र के खुटुकपार गांव में गुरुवार देर रात भूमि विवाद में युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान खुटुकपार गांव निवासी बालेश्वर यादव के 26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप पड़ोसी ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...