लखीसराय, अगस्त 4 -- Lakhisarai News: लखीसराय,हिप्र। चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद में बुजुर्ग दंपती को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान गोपालपुर गांव निवासी स्व बुधन यादव के 62 वर्षीय पुत्र राजेंद्र यादव एवं उनकी 60 वर्षीय पत्नी सहोदरी देवी के रूप में हुई। दंपति ने मारपीट का आरोप नजदीकी परिजन पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: किऊल बस्ती में दंपती के साथ मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...