Lakhisarai News: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजारों में खरीदारी को उमड़ी भीड़
लखीसराय, अगस्त 28 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर जिले के बाजारों में गुरुवार को पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। राखी, मिठाई, कपड़े और उपहार की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए तरह-तरह की राखियां खरीदती नजर आईं, जबकि भाई भी बहनों को उपहार देने की तैयारी में जुटे रहे। रक्षाबंधन को लेकर पिछले कई दिनों से बाजार में राखी की दुकानें सजी हुई हैं। दुकानदारों ने इस बार बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां मंगाई हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: रक्षाबंधन को लेकर जयनगर में उत्साह, बाजारों में सजी राखियों की दुकानें महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.