लखीसराय, सितम्बर 30 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। नगर परिषद क्षेत्र के चकशिवगंज नया टोला में भव्य मनोकामना दुर्गा मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह साहू समाज के द्वारा बनाया जा रहा है। हाल में इसके तीसरे मंजिल की ढलाई का कार्य किया गया। अब केवल गुंबद का निर्माण कार्य बाकी है। इसमें भी विवाह भवन बनेगा। बाकी अन्य सुविधाएं यहां हैं। यहां के अलावा दूसरे जिले और विदेशों में रहने वाले साहू समाज के लोगों के भी सहयोग मिलने की बात की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...