लखीसराय, जुलाई 31 -- Lakhisarai News: प्रकाश मंडल, चानन। लंबे समय से भलूई-मंझवे के बीच किऊल नदी पर पुल बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। नदी पर पुल निर्माण होने से जमुई जाने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिल जायेगा। 05 सितंबर 2025 को मननपुर रेलवे मैदान में केन्द्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा आहूत जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की मांग पर मुहर लगाते हुए अगले वर्ष से पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही। सासंद की बात से लोगों में नई उर्जा का संचार हुआ है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं होने से उहापोह की स्थिति बनी हुई है। हालांकि लोगों की उम्मीद अब भी केन्द्रीय मंत्री पर टिकी हुई है। किऊल नदी पर पुल निर्माण होने से चानन का कस्बाई इलाका पहले से ज्यादा विकसित हो जायेगा। मननपुर बाजार के लिए पुल लाइफला...