लखीसराय, अगस्त 21 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बैंकों एवं आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस बल द्वारा जिले के प्रमुख बैंकों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न बैंकों के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जांच प्रक्रिया जांच के दौरान बैंक परिसर में मौजूद संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिसकर्मियों ने बैंक में आने-जाने वाले ग्राहकों और आसपास खड़े वाहनों की भी जानकारी ली। साथ ही बैंक प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और सुरक्षा गार्ड की तैनाती के संबंध में जानकारी ली गई।

सुरक्षा निर्देश पुलिस ने बैंक कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी...