लखीसराय, नवम्बर 22 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शनिवार को बेमौसम की बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मौसम खराब था और दोपहर में बारिश शुरू हो गई। किसानों ने बताया कि धान की फसलें कट रही हैं। इससे इस फसल को क्षति पहुंच रही है। बारिश के कारण प्रखंड कार्यालय परिसर में बन रहे नए भवन को लेकर रखे हुए मिट्टी के कारण रास्ता कीचड़ से भर गया है। इससे विभिन्न कार्यालयों में लोगों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। संवेदक के द्वारा इधर ही काम शुरू करने से गड्ढे बनाए गए हैं और मैदान में मिट्टी रखा गया है। इससे जहां-तहां कीचड़ व गंदा पानी जमा हो गया है। पुरानी बाजार में भी संपर्क सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...