लखीसराय, अक्टूबर 10 -- बेटी की शादी के लिए जमा रकम खाते से गायब Lakhisarai News: बेटी की शादी के लिए जमा दस लाख रुपये खाते से गायब, बैंक और थाने का चक्कर लगा रहा पीड़ित - वेरिफिकेशन के नाम पर बुलाने और मोबाइल नंबर बदलकर खाते से रकम निकालने का आरोप, जांच व पैसे वापसी की मांग लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बेटी की शादी और परिवार के भविष्य के लिए चार साल से पाई-पाई जोड़कर जमा किए करीब दस लाख रुपये बैंक खाते से कथित तौर पर निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युगल साव ने इंडियन बैंक के अपने बचत खाते से बिना जानकारी के पूरी राशि निकाले जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत 7 अक्टूबर को करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित बैंक और थाने का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। शुक्रवार को पीड़ित साइबर थाना भी इस मामले की शिकायत करने पहुंचा और न्याय ...