लखीसराय, जुलाई 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के किसानों का लंबे समय से चला आ रहा डीएपी खाद का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ और बिस्कोमान के गोदाम में डीएपी की खेप पहुंच गई। हालांकि खाद पहुंचने के बावजूद किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पॉस मशीन पर इंट्री व कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण डीएपी का वितरण शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में पिछले कई दिनों से खाद की उम्मीद लेकर बिस्कोमान पहुंच रहे किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। पिछले करीब 10 दिनों से किसान डीएपी की तलाश में लगातार बिस्कोमान गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। पहले खाद उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब खाद पहुंचने के बावजूद ऑनलाइन इंट्री नहीं होने का हवाला देकर किसानों को वापस भेजा जा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही...