लखीसराय, जुलाई 12 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। पिछले दो दिनों से मानसून की सक्रियता से मौसम सुहाना हो गया है। रविवार के दिन में हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं खरीफ फसलों के लिए बारिश महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे खरीफ फसलों में नई जान फूक दी है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...