लखीसराय, जुलाई 19 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे जिले के किसानों के चेहरों पर शनिवार को हुई रुक-रुक कर वर्षा ने मुस्कान लौटा दी। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण धान की खेती संकट में पड़ गई थी। किसान मोटर और पंपसेट के सहारे बिचड़े (धान की नर्सरी) को बचाने के लिए पटवन कर रहे थे, जिससे उनकी लागत लगातार बढ़ रही थी। शनिवार को हुई बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आई है और किसानों को उम्मीद जगी है कि यदि अगले दो-चार दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो जिले में धान की रोपनी का काम तेजी से शुरू हो जाएगा। किसानों का कहना है कि इस बारिश से सबसे बड़ी राहत यह मिली है कि फिलहाल बिचड़े को बचाने के लिए सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई किसानों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी तो आई है, लेकि...