Lakhisarai News: बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलजमाव, घरों में घुसने लगा नाली का पानी
लखीसराय, सितम्बर 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों और वार्डों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई मोहल्लों में नालियों का पानी सड़क पर बहने के साथ अब घरों में भी प्रवेश करने लगा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण शहर की सड़कों पर आवागमन प्रभावित है और लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। शहर के कई हिस्सों में नालियों की समुचित सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी पहल नहीं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.