लखीसराय, अगस्त 31 -- Lakhisarai News: ​लखीसराय, एक प्रतिनिधि: शहर में लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश ने नगर परिषद की प्रशासनिक तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश का पानी थमते ही नगर परिषद क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में जलजमाव की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है। वार्ड संख्या 24, 21, 19, 28, 2 और आसपास के कई अन्य रिहाइशी इलाकों में सड़कें और गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहकर लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुंच गया है जिससे हजारों की आबादी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। ---- यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नगर परिषद क्षेत्र में बैठक आयोजितसड़कों पर बह रहा नाले का पानी, आवागमन में हुई परेशानी: ​शहर के वार्ड संख्या 24, 21, 19, 28 और वार्ड 2 में जल निकासी का प्रबंध न होने के कारण बारि...