Lakhisarai News: बाढ़ का पानी घटा, लेकिन प्रभावित इलाकों में तबाही के निशान बाकी
लखीसराय, सितम्बर 19 -- Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगातार घटने के साथ प्रभावित लोगों को अब कुछ राहत की उम्मीद बंधी है। गंगा के किनारे और नगर परिषद क्षेत्र के निचले हिस्सों में जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन पानी निकलने के बाद सामने आ रही तबाही ने लोगों की मुश्किलें कम नहीं की हैं।
बाढ़ का प्रभाव खुशहाल टोला, बोधनगर, सिकंदरपुर समेत नगर के विभिन्न निचले हिस्सों में कई जगहों से पानी निकल चुका है, जबकि टाल क्षेत्र के एजनीघाट और पाली गांव में अब भी जलजमाव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा कॉलेज घाट के समीप बसे खुशहाल टोला में बाढ़ ने कच्चे मकानों को सबसे अधिक प्रभावित किया है। पानी के तेज बहाव के कारण घरों और आंगन की मिट्टी बह जाने से कई मकान कमजोर होकर धराशायी हो गए हैं। कहीं आंगन में गहरे गड्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.