लखीसराय, अगस्त 8 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिविजन अर्न्तगत मननपुर-भलूई रेल खंड स्थित बसुआचक हॉल्ट का समुचित विकास अब तक नहीं हो सका है। जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हॉल्ट पर किसी प्रकार के कोई सरकारी कर्मी तैनात नहीं है, जिससे की ट्रेन की जानकारी हासिल की जा सके। स्थापना काल से ही हॉल्ट का समुचित विकास नहीं हो सका है। कोरोना काल के पहले से यहां एक एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन पैंसेजर ट्रेनों का ठहराव था, जो अब नहीं है। वर्तमान में एक एक्सप्रेस सहित एक जोड़ी ईएमयू ट्रेनों का ठहराव है। सुबह में मोकामा बैद्यनाथ घाम ईएमयू ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भलूई अथवा मननपुर स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है। सुबह में ट्रेन ठहराव को लेकर कई बार केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया गया है, लेकिन अब ...